मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी पुस्तक विक्रेताओं द्वारा किताबों के मूल्यों पर मनमाना शुल्क वसूली एवं बिल न देने की मिली शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा गत दिन कई दुकानों पर छोपेमारी की गई। दुकानों को मौके पर सील किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को शहर के व्यापारियों ने अपने बुक डिपो बंद रख नाराजगी जताई। पिछले दिनों नगर मजिस्ट्रेट ने सेंट डोमनिक्स स्कूल (अल्फा प्ले), सक्रेड हार्ड स्कूल एवं जय शिव कॉन्वेंट स्कूल के छात्र/छात्राओं के अभिभावकों की शिकायती पत्रों पर कार्रवाई करते हुए धौलीप्याऊ स्थित पुस्तक विक्रेता माई बुक शॉप धौली प्याऊ एवं कृष्णा पुस्तक एजेन्सी पर कार्रवाई की। इसके विरोध में मंगलवार को किताब विक्रताओं ने संगठित होकर दुकानें बंद रखने का ऐलान किया। मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.