मऊ, अप्रैल 23 -- पहसा (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, और प्रशासन की उदासीनता लगातार जानलेवा साबित हो रही है। इसकी एक बानगी हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हिया ठैंचा गांव में देखने को मिला। सड़क पार कर रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग की सांड के हमले में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन्हिया ठैंचा गांव निवासी 72 वर्षीय बतासा राजभर बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे आवारा सांड़ ने बुजुर्ग को धक्का दे दिया, इससे बुजुर्ग सड़क पर गिरकर लहूलुहान होकर तड़पने लगे और कुछ ही देर के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की स...