रांची, अप्रैल 15 -- कर्रा, प्रतिनिधि। आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक जरियागढ़ का ऐतिहासिक मंडा मेला बुधवार को विवाद की चपेट में आ गया। मेला परिसर में दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मामला जरियागढ़ थाना पहुंच गया। सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, तोरपा एसडीपीओ ख्रीस्तोफर केरकेट्टा, अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, पंचायत मुखिया सुनीता चोचा व मीना देवी थाना पहुंचे। सभी ने दोनों पक्षों को अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर उनकी बातें सुनीं। समझाने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की और शांति बनाए रखने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मौके पर कर्रा थाना प्रभारी दीपककांत, तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता से बड़ा ...