हजारीबाग, अप्रैल 23 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन की पहल पर बुधवार को एक बालिका वधू होने से बच गई। मामला विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामो पंचायत के एक गांव का है। बताया जाता है कि उक्त गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शादी रामगढ़ जिले के आंगो पंचायत अंतर्गत एक गांव के युवक के साथ तय हुई थी। नाबालिग की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। नाबालिग के घर में शादी के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बीते 22 अप्रैल को लग्नबंधी कार्यक्रम भी हो गया था। इसी बीच किसी ने लड़की के नाबालिग होने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में दी। 1098 द्वारा मामले का सत्यापन एवं उचित कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया। बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी नाबालिग के घर पहुंचे और मामले की छानबीन की। जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लड़की के माता...