हाथरस, नवम्बर 20 -- हसायन। शासन प्रशासन के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर में कई वर्ष पहले स्थापित कराए गए सीसीटीवी कैमराओं के क्षतिग्रस्त व तहस नहस हो जाने से प्रशासन की तीसरी नजर कही व समझे जाने वाले सीसीटीवी कैमरा काफी समय से बंद पडे हुए है।अयोध्या नगरी के फैसला आने से पूर्व नगर पंचायत में कस्बा के कई प्रमुख स्थानों के अलावा मिश्रित जनसंख्या वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए थे।नगर में पूर्व में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरा बंदरों के द्वारा लगातार उत्पात किए जाने के कारण वर्तमान समय में इधर उधर लटके हुए दिखाई दे रहे है।नगर के सीसीटीवी कैमरा के खराब हो जाने से नगर में होने वाले किसी भी प्रकार की संदिग्ध व अन्य प्रकार की घटनाओं के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी कर पाना काफी मुश्किल भरा साबित ...