महाराजगंज, जून 1 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी की शिकायतों के बाद तहसील प्रशासन लगातार कार्रवाई कर पेट्रोल-डीजल जब्त कर रहा है। इसका सीधा असर अब पेट्रोल पंपों पर देखने को मिल रहा है। नौतनवा कस्बे के पेट्रोल पंपों पर रविवार को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध भी थे और लोग आसानी से हासिल भी कर ले रहे थे। रविवार को तहसील क्षेत्र के जमुहानी चौराहे पर स्थित एक दुकान पर एसडीएम ने छापेमारी कर डीजल-पेट्रोल बरामद किया। इसके बाद जमाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।एसडीएम नवीन प्रसाद अभियान चलाकर जमाखोरी करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी अभियान जारी रखे हुए हैं। एसडीएम की छापेमारी में रविवार को तहसील क्षेत्र के जमुहानी चौराहे पर स्थित एक दुकान से दो गैलन बरामद हुए। एक गैलन में 15 लीटर पेट्रोल और दूसरे गैलन में 18 लीटर डीजल की बरामदगी हुई।...