संभल, जून 13 -- संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने जिले में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में एकतरफा कार्रवाई की धारणा बन रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय में असंतोष बढ़ रहा है। विधायक ने प्रशासन से निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। शनिवार को आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष कसेरुआ गांव में ध्वस्त की गई मस्जिद का मुद्दा उठाया है। उनका कहना था कि मस्जिद से संबंधित दस्तावेजों की पूरी जांच किए बिना कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि यदि मस्जिद समिति का कोई वैधानिक अधिकार बनता है तो उसे वैकल्पिक स्थान पर मस्जिद निर्माण की अनुमति दी जानी चाहिए। विधायक ने जामा...