गोड्डा, जनवरी 1 -- पथरगामा प्रतिनिधि गुरुवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष 2026 का स्वागत प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्र के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पिकनिक स्पॉट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, वहीं पुलिस प्रशासन लगातार गश्त करता रहा। मां योगिनी मंदिर में श्रद्धालुओं और सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। मां योगिनी मंदिर मंदिर में जाने वाले चार पहिया वाहनों को गोड्डा-पथरगामा राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित ओवर ब्रिज पर ही रोक दिया गया, जबकि केवल दोपहिया वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दी गई। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली। लखन पहाड़ी की ओर से आने वाले मां योगिन...