गंगापार, जनवरी 12 -- विकास खंड शंकरगढ़ के नौढि़या उपरहार में सोमवार को उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम के निर्देश पर पात्र 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। ग्राम प्रधान सोनिया देवी की अध्यक्षता में कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बी पैक्स नौढि़या उपरहार समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, राजस्व निरीक्षक अभय राज यादव, लेखपाल विश्व प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर लाल प्रीतम सिंह, रामबदन, विप लाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...