बलिया, अप्रैल 26 -- सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के सिसोटार पंचायत के बसारिखपुर गांव स्थित दियरा अमरपुर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो रविवार को प्रशासन की सख्ती के बाद समाप्त हो गया। आलम यह है कि पिछले कई वर्षों से यह स्थिति थी कि खेत में बोआई कोई और करता था और कटाई कोई अन्य। इससे वास्तविक खातेदार और काश्तकार अपने ही खेत से वंचित रह जाते थे। कई बार प्रशासन द्वारा टीम गठित कर मौके पर पैमाइश कराई गई, लेकिन दबंगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और विवाद बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीओ रजनीश कुमार, थाना अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर तथा नवनियुक्त तहसीलदार दुर्ग...