चाईबासा, जून 13 -- गुवा । हिंदुस्तान अखबार में 1 जून को प्रकाशित "सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी" शीर्षक खबर के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की। इससे नाराज होकर आजीविका ग्राम संगठन बस्ती जामदा की बीएचओ (वीओ) की महिलाओं ने खुद आगे बढ़कर श्रमदान के माध्यम से जर्जर सड़क और पुलिया के गड्ढों में मुरूम-मिट्टी भरकर उसे समतल कर दिया।

पुलिया की स्थिति ज्ञात हो कि बड़ाजामदा से नोवामुंडi जाने वाले मुख्य मार्ग पर सुखचैन मोटर के समीप स्थित पुलिया की स्थिति लंबे समय से अत्यंत खराब बनी हुई है। पुलिया के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे और कई स्थानों पर आर-पार छेद हो चुके हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि भारी वाहनों के लगा...