गढ़वा, जून 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नंदजी राम और सीओ शंभू राम ने संयुक्त रूप से की। उसमें प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ नंदजी राम ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। वहीं सीओ शंभू राम ने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की। यह भी प...