हाथरस, मार्च 28 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जनपद भर में गैस की किल्लत है। लोग इसका पूरा फायदा उठा रहे है। शनिवार को प्रशासन ने दो जगह छापा मारकर अस्सी गैस सिलेंडर बरामद किये है। प्रशासन को बिल्डिंग मैटेरियरल की दुकान में सिलेंडरों का जखीरा बरामद हुआ है। प्रशासन को सूचना मिली कि गांव सोखना के निकट राजू गैस सर्विस महादेव कॉलोनी ग्राम पंचायत सोखना में एक आवास व गोदाम के अंदर कुछ सिलेंडर रखे हुए है। सूचना पर ध्रुवराज यादव जिला पूर्ति अधिकारी, राजबहादुर सिंह उपजिलाधिकारी तहसील हाथरस, बीरेश मौर्या क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक तथा दर्शन कुमार क्षेत्रीय पूर्ति लिपिक की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया। छापे के दौरान मौके पर राजू गैस सर्विस का मालिक अथवा अन्य कोई कार्मिक नहीं पाया गया। आवास/ गोदाम के अन्दर निरीक्षण करने पर 04 कमरों व बाथरूम में लगभग...