हाजीपुर, मई 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से 8,06,738 घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं रविवार को कई गैस एजेंसियों का विभागीय पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। गैस सिलेंडर की आपूर्ति व वितरण की जानकारी ली गई। कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के बाहर प्रतिदिन वितरण एवं उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम वैशाली के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यहां...