गढ़वा, जुलाई 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण के बाद अब सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शहरी मतदान केंद्रों पर आज लगेगा विशेष शिव...