दुमका, जनवरी 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में टी 10 क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। यह मैच प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच खेला गया। मीडिया एकादश के कप्तान द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया एकादश ने निर्धारित 10 ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में विपक्षी टीम प्रशासन एकादश द्वारा आखिरी ओवर के खत्म होने से पूर्व ही मैच का खिताब अपने नाम कर लिया गया। मीडिया एकादश की तरफ से निगार आलम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं प्रशासन एकादश की तरफ से नवन अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंपायर की भूमिका जोगेंद्र भगत व दीपक अग्रवाल ने निभाई। मैन ऑफ द मैच नौवान अहमद को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं विजेता तथा उपविजेता टीम को प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.