सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- लंभुआ, संवाददाता भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक लंभुआ के एक निजी मैरिज लॉन में अयोध्या मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ सूरज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनमानस एवं किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष लोकतांत्रिक ढंग से उठाना संगठन की प्राथमिकता में शामिल है। समस्याओं का समाधान संवाद संवैधानिक प्रक्रियाओं और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी चरण में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एकत्र होकर हम लोग व्यापक सत्याग्रह करेंगे, संगठन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जनपदों से जुड़े किसान एवं जनहित के मुद...