हजारीबाग, अप्रैल 24 -- हजारीबाग। हिटी जिले के कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वह इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा हैं और अब उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। प्रियांशु के पिता दिनेश्वर प्रसाद मेहता व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता लता देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि घर और स्कूल दोनों जगह से मिले सकारात्मक माहौल ने उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- प्रियांशु के स्टेट टॉपर बनने के बाद झूम उठा लुपूंग गांव शैक्षणिक ...