कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज। रोमा स्मारक मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के समय में बदलाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर असमंजस और आपसी आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा, जब समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण की नाराजगी के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। एसडीएम सदर वैशाली ने जिलाधिकारी को दिए अपने स्पष्टीकरण में कहा कि कार्यक्रम का समय बढ़ाने का निर्णय जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा लिया गया था। उनके मुताबिक आमंत्रण पत्र में कार्यक्रम का समय शाम 5:30 बजे निर्धारित था, लेकिन बाद में यह कहा गया कि कार्यक्रम अंधेरा होने के बाद शुरू किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि उन्हें यह भी अवगत कराया गया था कि समय परिवर्तन की सूचना मंत्री को दे दी गई है, जिसके बाद वह संशोधित समय के अनुसार कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। व...