प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में चल रहा प्रशासनिक विवाद अब विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। कुलपति प्रो. डॉ. उषा टंडन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय और विधि विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा से जुड़े प्रशासनिक मामलों में मार्गदर्शन और हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी हाल में प्रशासनिक और भर्ती संबंधी मामलों से जुड़े प्रेस नोट जारी किए गए हैं। कुलपति की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, कुलसचिव पर उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कथित देरी, परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री वाली पेन-ड्राइव के गायब होने, कार्यपरिषद के निर्णयों के बावजूद कुछ...