छपरा, अप्रैल 13 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि।प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कन्हौली मनोहर में संचालित विकास योजनाएं प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। कई विभागीय पत्राचार और निर्देशों के बावजूद अब तक न तो योजनाएं पूरी हो सकी हैं और न ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-03 में संचालित नल-जल योजना सहित अन्य विकास कार्यों का मापी पुस्तिका (एमबी) अद्यतन कर भुगतान करने का निर्देश वर्ष 2022 में ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा दिया गया था। पंचायत राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, लेकिन अब तक भुगतान और कार्य पूर्णता की प्रक्रिया लंबित है। यह भी पढ़ें- चक्की में करोड़ों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.