प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। चांदपुर शीत गृह की घटना की प्रगतिशील समाज पार्टी ने निंदा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. सुनील कुशवाहा ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही जिले के सभी शीत गृहों की अफसर जांच कराएं। जिससे कहीं और ऐसी घटना न होने पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...