हरिद्वार, मई 31 -- श्यामपुर, संवाददाता। पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में प्रस्तावित बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन रविवार को 17वें दिन समाप्त हो गया। 13 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन 14वें दिन आमरण अनशन में बदल गया था, जिसके बाद आंदोलन की गंभीरता लगातार बनी रही। आमरण अनशन के सत्रहवें दिन प्रशासनिक पहल पर आंदोलनकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया। प्रशासनिक अधिकारी सचिन चौधरी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में अनशन पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत के लिए तीन दिन का समय तय किया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से यह भरोसा दिया गया कि इस अवधि में बंदोबस्त प्रक्रिया से जुड़े गजट, आदेश और पूर्व में जारी सभी दस्तावेजों पर पुनर्विचार किया जाएगा...