अंबेडकर नगर, मई 7 -- दुलहूपुर, संवाददाता। महावीर प्रसाद स्मारक महिला पीजी कॉलेज आसीपुर जलालपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उग्रसेन वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर शिया पीजी कॉलेज लखनऊ ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका जलालपुर के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल बशर अंसारी, विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी व शिक्षाविद आफताब अहमद, जीजीआईसी जलालपुर की प्रधानाचार्य आशा वर्मा और जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव शामिल रहे। समारोह में खंड विकास अधिकारी पद पर चयनित अभिषेक पाल समेत महाविद्यालय की पूर्व छात्राएं जो विभिन्न पदों पर हैं उनमें साधना मौर्या, अक्सीर फातिमा, रोली यादव और मगफिरा खातून का विशेष सम्मान किया गया। कॉ...