चम्पावत, जनवरी 29 -- डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। गोरलचौड़ स्थित राजकीय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 77 कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर प्रशासनिक दक्षता संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में कार्यालय प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रशासनिक उपयोग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने तकनीक के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए सरकारी कार्यप्रणाली में आधुनिक उपकरणों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अकादमी के उप निदेशक सुधीर कुमार, प्रशिक्षक अम्बरीश ...