पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाए जाने के बाद से आहत आलू कारोबारी शम्सुद्दीन द्वारा की जा रही शिकायतों के बाद डीएम ने मंडी सभापति और मंडी सचिव की टीम को भेज कर औचक रिपोर्ट मांगी। टीम ने पहुंच कर संबंधित दुकान के इर्दगिर्द फैलाए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित कर दिया। तीखी नोंकझोंक के बीच बाद आलू कारोबारी की तरफ से अन्य व्यापारियों ने बातचीत कर मामले को हल्का करने का प्रयास किया। तय हुआ कि जहां तक मंडी द्वारा अलाट दुकान है वहां तक ही अपनी हद तय रखें। मंडी के सभापति विजय वर्धन तोमर और सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी मंडी निरीक्षक जहीर अहमद की मौजूदगी में मंडी की फल और खाद्यान और अन्य आढ़तियों के एसोसिएशन की मौजूदगी में पहले बैठक की गई। इसमें बारी बारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सवाल जवाब किए गए। किसी भी प्रकार का कोई एतराज होने पर ...