गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को होने वाली डीसी की जनसुनवाई प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त बाबत प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी दी गई। जनसुनवाई कार्यक्रम की अगली तिथि, समय व स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों व अन्य आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...