गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा। अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जनसुनवाई कार्यक्रम की अगली तिथि, समय और स्थान की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी ताकि नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। जनसुनवाई टलने से होने वाली असुविधाओं के लिए प्रशासन ने खेद जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...