बांका, जून 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय पार्क इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा और रखरखाव के अभाव के कारण अपनी सुंदरता खोता जा रहा है। कभी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा यह पार्क अब बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। पार्क में लगे कई बेंच टूट चुके हैं, जबकि कुछ संसाधन और अन्य संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हैं। वहीं लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 3 महीनों पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्क के भीतर तोड़फोड़ कर इसकी सुंदरता को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। साथ ही पार्क में मौजूद कई स्थानों पर लगे बेंच क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं, वहीं पौधों और सजावटी संरचनाओं को भी काफ़ी नुकसान पहुंचाया गया है। दरअसल, पार्क में पर्याप्त निगरानी और सुरक...