प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- कुंडा/बाघराय, संवाददाता। भारत मां की रक्षा करते हुए सीने पर दुश्मनों की गोली खाने वाले शहीद विजय शुक्ला का गांव 27 वर्षों बाद भी प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। शहीद के गांव को जोड़ने वाली काली सड़क जर्जर, पानी और कीचड़ भरी है जिससे होकर जाना ग्रामीणों की मजबूरी है। गांव के लोगों ने शहीद के गांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कारगिल शहीद विजय पार्क झेल रहा बदहालीशहीद की जानकारी बिहार ब्लॉक के पीथीपुर गांव निवासी लांस नायक विजय शु्क्ला कारगिल की लड़ाई में भारत भूमि की रक्षा में दुश्मनों के मौत की नींद सुलाते हुए देश की रक्षा करते 26 जुलाई 1999 को शहीद हो गए। लांस नायक विजय शुक्ला की शहादत के बाद बड़े वायदे किए गए लेकिन धरातल पर नहीं उतरा। 27 वर...