भभुआ, अप्रैल 30 -- बघिनी विद्यालय से दहार भेजी गईं कुमारी रंजनलता, विभाग ने जारी किया आदेश आरडीडीई के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, तुरंत योगदान देने का निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के मोहनियां प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघिनी की प्रधानाध्यापिका कुमारी रंजनलता का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया है।

तबादला आदेश उन्हें अधौरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दहार में प्रधानाध्यापक के रिक्त पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पटना प्रमंडल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार द्वारा की गई है। बताया गया है कि प्रधानाध्यापिका ने प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण का अनुरोध किया था, जिस पर विभाग ने विचार करते ...