अयोध्या, जनवरी 6 -- रुदौली। तहसील रुदौली के प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद हैदर मेंहदी का लम्बी बीमारी के चलते उपचार के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। तहसील सभागार में प्रशासनिक अधिकारी के निधन पर का मौन धारण कर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अपर जिलाधिकारी 'प्रशासन' अनुरुद्ध प्रताप,विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव,एसडीएम संतोष कुमार,तहसीलदार विजय गुप्ता,कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अंजनी कुमार,मो.इमरान,राघवेंद्र सिंह,राजस्व निरीक्षक अनिल यादव,जितेंद्र विश्वकर्मा,जगदंबा यादव,ओम प्रकाश यादव समेत अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...