हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। आजाद नगर मोहल्ले में चोरों ने सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख की नगदी, लगभग 400 ग्राम सोने और करीब दो किलो चांदी के जेवर ले गए। 70 लाख से अधिक का माल चोर ले गए। मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुनील जौहरी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह अपने साढू के बेटे की वरीक्षा कार्यक्रम में परिवार समेत शाहजहांपुर गए थे। घर पर ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। जब वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सुनील ने बताया कि चोर घर में रखे पांच लाख नगद, सोने के तीन हार, छह अंगूठियां, तीन झ...