उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जालौन की वार्षिक बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवागंतुक एसपी विनय कुमार सिंह, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय तथा स्टेट सर्विस ट्रिब्यूनल के उपाध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस के रविंद्र नायक सहित डीसीए के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विशेष आम सभा में वर्ष में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं खिलाड़ियों के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीसीए अध्यक्ष के रविंद्र नायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के खेल सुधार, अनुशासन और प्रतिभा निखारने पर अपने विचार रखे। डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्...