लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया है। विकास का ढोल पीटती जिन योजनाओं का खूब विज्ञापन छपा वे सब भ्रष्टाचार की शिकार बन गई हैं। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं और सड़के धंस रही है। हर तरफ लूट, झूठ और चोरी का चक्र अबाध गति से चल रहा है। अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भाजपा ने खूब हो हल्ला मचाया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विकास का दावा किया लेकिन भाजपा के कुकृत्यों के कारण अयोध्या और राममंदिर पर चढ़ावा चोरी का काला दाग लग गया।

भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंने कहा कि चढ़ावा-चंदा-दान चोरी खुलने के बाद से भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के काले कारनाम...