नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपी में पंचायत चुनाव नहीं होने से प्रशासक बना दिए गए ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों को बड़ी राहत मिल गई है। ब्लॉकों और जिला पंचायतों में अब पुराने कार्यों के भुगतान और नए विकास कार्यों में तेजी आएगी। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रशासक के रूप में कार्य करने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गईं हैं। रूटीन और नीतिगत कार्य अब वह आसानी से कर सकेंगे। अभी तक दैनिक कार्यों के निस्तारण और पुराने कार्यों के भुगतान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने से कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिलों में डीएम कार्यालयों में फाइलें लंबित पड़ी थी, अब ऐसा नहीं होगा। प्रशासक बने ग्राम प्रधानों के लिए गाइडलाइन पहले ही जारी हो चुकी है।पहले की तरह सत्यापन कराकर भुगतान प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से...