महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम पंचायतों के प्रधानों के कार्यकाल, पंचायत प्रशासन व आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधानों के ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद उनके अधिकार व दायित्वों को लेकर चर्चा तेज है। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि प्रशासक बने प्रधानों के अधिकारों और जिम्मेदारियों का क्या होगा। इसको लेकर लोग शासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- छह गांवों में नहीं है प्रशासक, कैसे होंगे विकास कार्यग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय ग्रामीण क्षेत्रों में यह मुद्दा तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। प्रधान संगठनों से लेकर अधिकारियों सभी की नजर सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्राम प्रधान गांव की जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनि...