हापुड़, मई 28 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हुए प्रधान केवल रूटीन कार्य करेंगे। प्रशासकों के द्वारा कोई नीति विषयक निर्णय नहीं लिया जाएगा। नए प्रस्ताव, वित्तीय नीतियां व बडे विकास निर्णय लेने का अधिकारी डीएम के पास रहेगा। क्षेत्र में 120 से अधिक ग्राम पंचायत है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल को पांच वर्ष पूर्ण हो गए है। ऐसे में उनका कार्यकाल खत्म हो गया है, लेकिन योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया है। ग्राम पंचायतों में प्रधान प्रशासक बने है। प्रधानों को प्रशासक बनाने के लिए जारी किए आदेश में कुछ मुख्य बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 27 मई 2026 से निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में रूटीन कार्यों का निर्वहन किए जाने हेतु नामित किए जाने क...