गौरीगंज, मई 26 -- अमेठी। ग्राम पंचायतों में मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने के शासन के निर्णय पर प्रधान संघ ने खुशी जाहिर की। मंगलवार को अमेठी विकासखंड के सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई, जहां प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रधान संघ अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने से गांव का विकास प्रजातांत्रिक तरीके से हो सकेगा। प्रधान गांव की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, इसलिए विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस मौके पर पूनम सिंह, विजय शंकर शुक्ला, सूरज कुमार, बृजलाल वर्मा, संकटा यादव सहित अमेठी विकासखंड के अधिकांश ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रशासक बनने के बाद नीतिगत फैसले नहीं ले सकेंगे प्रधान यह भी पढ़ें- प्रशासक बनने के बाद नीतिगत फैसले नहीं ले सकेंगे प्रधान यह ...