बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। उप्र कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ रिज़वी एड. ने बिजनौर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी प्रशान्त कुमार गोयल एडवोकेट को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग का दूसरी बार जिला चेयरमैन मनोनीत किया है। उनके साथ ही युवा अधिवक्ता मनु प्रताप सिंह एड को शहर चेयरमैन बिजनौर तथा अधिवक्ता मुन्नवर अली एड नगीना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। बिजनौर के अधिवक्ताओं को कांग्रेस विधि विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ रिज़वी एड. सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.