बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा।प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार की अहले सुबह बगहा उपकारा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व एसपी निर्मला कुमारी और एसडीएम चांदनी कुमारी ने किया। अधिकारियों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवागमन और निगरानी तंत्र का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न वार्डों, मुख्य द्वारों तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच की । टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जेल के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। बगहा एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। यह भी पढ़ें- मुंगेर मंडल कारा में देर रात छापेमारी, खंगाले गए सभी वार्ड हालांकि अचानक हुई कार्रवाई से जेल परिसर में कुछ देर के ...