बिजनौर, अप्रैल 16 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हैजरपुर में प्रशांत सैनी की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बाद बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिला और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी के साथ करीब 20 दिन पूर्व मामूली बात पर कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की थी। गंभीर घायल प्रशांत ने उपचार के दौरान मेरठ में दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। इसका नेतृत्व एटा सांसद देवेश शाक्य ने किया। टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।मीडिया ...