नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Khesari Lal Yadav: भोजपुर ऐक्टर, सिंगर खेसारी लाल यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में एक ऐसा आदमी होना चाहिए। सिंगर ने प्रशांत किशोर को विजन वाला नेता करार दिया है। रविवार को वह पटना आए थे। खेसारी लाल ने बंटी यादव हत्याकांड पर सम्राट चौधरी की सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने बिहार के कलाकारों से बंटी के परिजनों को आर्थिक मदद देने की अपील की। खेसारी लाल राजद के टिकट पर छपरा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, हार के बाद कहा कि मैं कलाकार ही ठीक हूं। खेसारी लाल ने कहा कि मैं शुरू से प्रशांत भैया को लाइक करता हूं क्योंकि उनके पास एक विजन है। वे पढ़े लिखे और जानकार व्यक्ति हैं। हालांकि, यह बांकीपुर की जनता को तय करना है ...