प्रशांत भूषण घेरना चाहते थे सरकार को पर खुद ही फंस गए! दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को 'रेजीम चेंज की लड़ाई' बताकर चर्चा में आए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण एक फर्जी वीडियो पर फंस गए हैं। केंद्र सरकार को घेरने के लिए रूसी विदेश मंत्री का वीडियो शेयर करने पर खुद फंस गए। फर्जी वीडियो होने की वजह से दिल्ली पुलिस ने भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वीडियो में रूसी विदेश मंत्री को भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया है। दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा करने के आरोप में भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। प्रशांत भूषण ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें छेड़छाड़ करके रूसी विदेश मंत्री को भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाया गया था। यह भी पढ़ें- अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.