बिजनौर, अप्रैल 9 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव हैजरपुर में हुई प्रशांत सैनी की हत्या के मामले में लगातार राजनेताओ का आना जाना उनके घर लगा हुआ है। नगीना सांसद व आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद गांव पहुंचे और परिजनों से बात हुई। वहीं, प्रशासन को चेताया की 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। बताते चले कि पिछले 22 मार्च को हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी अपने एक रिश्तेदारी में एक समारोह में गया था। वापस घर लौटते समय उसकी बाइक हरपुर मिर्जापुर के पास सामने आ रही एक लड़की की स्कूटी में टक्कर लग गई थी। जिससे लड़की घायल हो गई थी। लड़की ने अपने परिजनों सूचना दी थी। परिजन मौके पर पहुंचे थे। जहां लड़की के परिजनों ने प्रशांत के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की थी। जहां गंभीर हालत में परिजन प्रशांत को मेरठ ले गए थे दो दिन बाद प्रश...