बिजनौर, अप्रैल 16 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हैजरपुर में हुई प्रशांत की हत्या के मामले में गुरुवार को प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल और डीएम जसजीत कौर भाजपाइयों के साथ प्रशांत के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 5 लाख रूपए की नगद धनराशि दी गई। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रशांत की पत्नी और उसके भाई को उनकी योग्यता के अनुसार आउटसोर्सिंग पर नौकरी दिलाने की घोषणा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला मंत्री केशव चौधरी, जिला महामंत्री दिनेश सैनी, मंडल अध्यक्ष मीनू, मोहित अग्रवाल और विकास गुप्ता रॉकी उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...