पटना, जुलाई 12 -- पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर सभी पार्टियां जीत के लिए जोरआजमाइश में जुटी हैं। इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग भी तेज हो गई है। बांकीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में पहली बार जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशांत किशोर पूरे जोर-शोर के साथ जनसंपर्क कर लोगों को लुभाने की कोशिश में भी लगे हैं। अब जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रशांत किशोर पर तंज कसा है। दरअसल रविवार को प्रशांत किशोर पटना स्थित चिड़ियघर में गए थे। इसपर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर क्या वहां चील-कौवों से वोट मांगने गए थे? जदयू प्रवक्ता ने कहा, 'प्रशांत किशोर राजनीति के छुड़छुड़ी पटाखा हैं। उनका चुनव चिन्ह क्या है, बैंगन या टमाटर...टेबुल या...