प्रशांत किशोर मधुबनी एसएसपी से मिले, रौशन यादव की जेल में मौत पर 10 दिन का अल्टीमेटम
मधुबनी, अगस्त 16 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार देर शाम मधुबनी पहुंचकर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार से मुलाकात की। पीके ने पिछले दिनों जेल में रौशन यादव नाम के युवक की मौत का मामला उठाया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें 10 दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर 10 दिन में कोई ऐक्शन नहीं लिया जाता है तो वह फिर मधुबनी आएंगे। जरूरत पड़ने पर डीजीपी और मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि रौशन यादव की 10 अगस्त को मधुबनी जेल में मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे सुसाइड बताया, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने शनिवार को मधुबनी मे पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह एसएसपी कार्याल पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.