प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप
प्रधान संवाददाता, जुलाई 29 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने देर रात आपात बैठक बुला ली। जन सुराज के नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। पीके ने कहा कि अगर जन सुराज के नेताओं को पुलिस ने नहीं छोड़ा, तो वह खुद थाने चले जाएंगे। प्रशांत किशोर की पार्टी का दावा है कि उनके 20 नेताओं को पटना पुलिस और एसटीएफ ने बेवजह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतदान से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, जन सुराज पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं को बुधवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटना पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.