पटना, अगस्त 3 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक बनने जा रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मुख्यमंत्री बदलने की नसीहत दे दी है। पीके ने कहा कि भाजपा का 30 सालों का गढ़ (बांकीपुर) महज 30 दिनों में ढह गया। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर का उपचुनाव गली और नाली के मुद्दे पर नहीं लड़ा गया था। बल्कि, बांकीपुर की जनता ने भाजपा के नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार में वह सम्राट चौधरी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए। पटना शहर की बांकीपुर सीट पर सोमवार को मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर ने शुरुआत से भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता समेत अन्य उम्मीदवारों पर लगातार बढ़त बनाए रखी। आखिरी कुछ राउंड की मतगणना तक पीके लगभग 15 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। ...